MukeshAggarwal.com
कामदेव

हे कामदेव तुम को नमन
हे रतिपति तुम को नमन

तुम श्रृष्टि के करता हो
तुम श्रृष्टि के धर्ता हो
तुम बिन कुछ नहीं भगवन
तुम बिन सब के निर्धन मन

हे कामदेव -----------------

तुम प्रेम के पुजारी हो
तुम माल्य के अधिकारी हो
तुम इन्द्रसिन्हासन रखवाले हो
तुम देवपुरुष मतवाले हो
तुम बिन कुछ नहीं भगवन
सब तन मन धन तुम को अर्पण

हे कामदेव ----------------------

तुम से ही होता मिलन
दुःख जाते पल में बिसरन
रति काम का जब संगम
बच्चों की किलकारी आँगन

हे कामदेव -----------------------

तुम किसी का भी धर्म डिगा दो
तुम किसी का भी मूढ़ बना दो
तुम बिन कुछ नहीं भगवन
दर्शन दे कर करो प्रसन्न


के कामदेव -----------------------

तुमने बक्शा नहीं है कोई
रति तुम्हारी दशा पे रोई
शिव से तुमको श्राप मिला
भस्म हो गए मिला सिला
रति ने शिव का ध्यान किया
शिव ने फिर कल्याण किया

हे कामदेव -------------------------

विश्वामित्र का संकल्प डिगाया
मेनकारुपी जाल फैलाया
कामबाण से पीड़ित कर
इन्द्र का सिंहासन बचाया
क्या नहीं किया तुमने भगवन

हे कामदेव ---------------------------

मनुष्य देव बन जा जाए
इसलिए हुआ तुम्हारा जन्म
हे कामदेव तुम को नमन
हे रतिपति तुम को नमन
 
Comments to the Poem
क्या बात है सर ,एकदम कामदेवके पीछे पड़ गये?वैसे आप पर तो वह प्रसन्न दिख ही रहा है .......!! सुंदर कल्पना के लिए आपका अभिनन्दन |
(Posted By: DR. SUDHIR BHUJBALE. - akola. )
जब तुम क्रोध में आयो
मान सम्मान सब खा जायो
फिर सूझे ना मान अपमान
ना रहता अपना ध्यान
रति तब लगती महबूब
जूते भी तब पड़ते खूब
हे देव , तुम करो सब पर कृपा
दया दृष्टी की करो तुम वर्षा
सब मर्यादित रहे जग में
आनंद प्रेम के सागर में



(Posted By: VAIDYA MANOJ VIRMANI - karnal )
कामदेव से उत्पन सृष्टि
तुम करते प्रेम की वृष्टि
तुम से उत्पन ये जग सारा
कोंन कर सका तुम से किनारा
तुम बिन होत ना किसीसे प्रीति
जग की चले ना कोई रीति
जीवन का उत्साह तुम्ही हो
खुशियों की राह तुम्ही हो
सही चाल - जब तुम चलते
मानव को उत्साह से भरते
हो जाये जीवन खुश हाल
तन मन धन हो माला माल
आपकी जब होती है कृपा
लक्ष्मी भी तब करती धन वर्षा
.........................

(Posted By: VAIDYA MANOJ VIRMANI - karnal )
good one and some thing different sir,,,thanks...
(Posted By: DR. (MRS.)POOJA MISHRA - dhar )
वाह जनाब वाह ||
काम देव का काम कम से कम इतनी ?
आपका काम है कमाल ! ||

(Posted By: DR. RANGAPRASAD BHAT - chennai )
Post  your  Valuable  Comment

Please Login with User ID and Password of AyurvedaConsultants.com
to post a Comment

User ID*  
Password*  
    Remember Me
Forgot User ID / Password
Call (0) 98962 - 17248 or send Email at info@VHCAherbals.org

New User ? Register here

 
My Collection
  मेरा संकल्प !   दशहरा   अपनी हिंदी   स्वस्थ चिँतन
  हमारी भी बधाई है   सेवानिवृत   मेरा दर्शन   परिवार मिलन समाहरोह
  दीपक रुपी घरौंडा जेसिस   आज का नौजवान   प्रायश्चित   तुम
  सौगात   मेरा साया   स्वागत   प्रेरणा
  जिंदगी   आश्वासन   इंतज़ार   कास मुझे भी चश्मा होता
  स्पर्श   विदाई   आस लगाये बैठे है   मध निषेध
  नव सवंत्सर   चरण राज   अन्तकाल   मेरे अन्र्मन्न पे ठेस लगी है!
  कोन हो तुम   मेरे बस की बात नहीं   दिल में अपने बसाये हुए है   जी चाहता है आज
  गले लगाना चाहता हूँ   अस्तित्व   भाग्य-विधाता   SAMALOCHAK
  करिश्मा   आओ मर्द बन जाएँ   ये कहना मुश्किल है   होते हुए भी नहीं होता है
  PREMIKA   ये कैसी आस्था   दुग्ध - पान   आयुर्वेद महिमा
  अजनबी   त्योहारों का देश भारत   कामदेव   महबूब कथा
  बेनाम स्वतंत्रता   उलझन   एक गरीब आदमी   पर क्यों मन मेरा चंचल है
  बांदिया   कवि बनने मैं चला   सांझा चूल्हा   सुबह से प्रेरणा
  तेरे मेरे सपने   भारत विकास परिषद्   सिर्फ एक मानव हूँ मैं   और वो चली गई
  नवनिर्माण   कहाँ तक ये ठीक है   गर इतिहास बनाना है   तिरंगा
  आज वतन के नाम पर   एक कवि   अधूरापन   आँखे
  मौन स्वीकृति   मेरे भारत को क्या हो गया है   वैश्या की याचना   कदम मिला कर चलना होगा
  मेरी चाह   लो पापा में आ गयी हूँ   एक दुल्हन के मन की कहानी
 
 
 
 
© MukeshAggarwal.com
Website Designed & Developed by VHCA Herbals