करवा चौथ

————–

कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्थी
दशहरा दीपावली के बीच पड़े
करवे के इस त्योहार पर
हर सौभाग्यवती को चाव चढ़े !!

उम्र लम्बी हो पति की
आओ हम ये भाव धरे
अटल रहे सुहाग हमेशा
आओ व्रत हम भी करे !!

हाथो पर रचा कर मेहंदी
पिया का नाम इसमें धरे
आओ भरें सिन्दूर मांग में
आज सोलह श्रृंगार करे !!

सुबह सवेरे खाये सरगई
फिर दिन भर उपवास धर
देख चाँद और पति को साथ
धन्य अपना जीवन करे !!

इस तरह मनाये त्योहार ये
भावों का इसमे दान धरे
बना रहे रिश्ता प्रेम का
गणपति जी कल्याण करे !!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *