भारत इटली बन सकता है

कोरोना संदिग्ध से दूर रहो

ये टाइम बम बन सकता है

खुद के जीवन के संग ये

तुम को भी धर सकता है|

ये एक ऐसा शत्रु अनोखा

देश धर्म पद पैसा ना देखे

राजा हो या रंक कोई भी

इस चंगुल में फंस सकता है|

मेबतलब घर से निकल रहे

यही लोग सब को मरवाएगे

एक संक्रमित ही लाखो को

आगे कोरोना कर सकता है|

प्रशासन मीडिया चिल्ला रहे

अब घर मे बैठो टिक कर सब

भैंस के आगे कोई आखिर

कब तक बीन बजा सकता है|

तीसरे चरण से बचा है भारत

कम्युनिटी ट्रांसमिशन है बाकी

एक बार यदि शुरू हुआ तो

फिर कोई नही बच सकता है|

नही मानने वालों पर अब

सख़्ती से काम लिया जाए

कुछ लोगो की मूर्खता से

भारत इटली बन सकता है||

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *