मकर सक्रांति

—————–

सूर्य आए मकर राशि पर
त्योहार तब यह आता है
भारत का यह मुख्य पर्व
मकर सक्रांति कहलाता है ।।

तमिलनाडु में पोंगल बिहार में
खिचड़ी नाम से जाना जाता है
असम राज्य में इसे बिहूं कहते
गुजरात में उत्तरायणी कहाता है ।।

हरियाणा पंजाब मे 1 दिन पहले
लोहरी नाम से मनाया जाता है
बांग्लादेश नेपाल मयमार लंका
थाईलैंड में भी गाया जाता है ।।

दान देने की परंपरा इस दिन
हर कोई पुण्य कमाता है
करण और शिवि तब बनते
हर किसी को देखा जाता है ।।

प्रमुख नदियों के घाटों पर
भारत इकट्ठा हो जाता है
स्नान ध्यान करके यहां
अपना सौभाग्य बढ़ाता है ।।

सूर्य आए मकर राशि पर
त्योहार तब यह आता है
भारत का यह मुख्य पर्व
मकर सक्रांति कहलाता है ।।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *