महामारियां

बीमारी पूरी धरती पर फैले तब महामारी कहलाती है

लाखो लोगो को चपेट में ले फिर बड़ा आतंक मचाती है|

नावेल कोरोना भी ऐसी ही एक बड़ी महामारी आई है

एक सौ पचास देशों में फैली है पूरी दुनिया घबराई है|

मानव इतिहास की पांच बड़ी महामारियां बताता हूँ

आपके ज्ञान में वृद्धि हो इसलिए अवगत करवाता हूँ|

एक सौ पैंसठ ईसवी में सबसे पहली महामारी आई

एन्टोनाईट नाम था पचास लाख लोगों ने जान गंवाई|

दूसरी तेरह सौ पचास में ब्लैक डेथ नाम से थी आई

आठ लाख लोग मरे थे सबसे बड़ी तबाही कहलाई|

अठारह सौ पचास में थर्ड कोलेरा पान्डेमिक आई

दस लाख लोगों की जान गई भारत ने थी पनपाई|

फ्लू ने उन्नीस सौ अठारह में कब्जा किया दुनिया पर

तीन करोड़ लोगों को लीला खोफ़ था हर चेहरे पर|

 

उन्नीस सौ पचास में H1N2 भीषण तबाही लाया

जान गई बीस लाख लोगों की बहुत उत्पात मचाया |

आज विज्ञान बहुत समृद्ध फिर भी मनुष्य घबराया है

नावेल कोरोना महामारी ने सब को बेचैन बनाया है|

बचाव में इलाज छुपा टीकाकरण अभी नही आया है

शरीर प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाओ यही सबने दोहराया है |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *