वेदांत की अलख जगाने
खोया सम्मान वापस पाने
भारत को विश्व गुरु बनाने
विवेकानंद अवतार हुआ ।।
मानवता का अर्थ बताने
धर्म का मतलब समझाने
अध्यात्म आलोक फैलाने
विवेकानंद अवतार हुआ ।।
धर्म संसद में पांव जमाने
अंगद सा लोहा मनवाने
शुद्ध धर्म सबको सिखाने
विवेकानंद अवतार हुआ
पूर्व् पश्चिम का भेद मिटाने
एक आदर्श संवाद बिठाने
सनातन धर्म फिर से लाने
विवेकानंद अवतार हुआ ।।
माता पिता सम्मान बढ़ाने
गुरुओ की महिमा गाने
नर सेवा का पाठ पढ़ाने
विवेकानंद अवतार हुआ ।।