f a-18a hornet, fighter aircraft, military-4524706.jpg

अभिनंदन_राफेल

राफेल आया सब के मन भाया

अपने संग ये उत्सव सा लाया

रक्षा मंत्री बोले नया युग आरंभ

वायुसेना में बड़ा दिन है आया

 

21सौ किलोमीटर स्पीड इसकी

37सौ किलोमीटर मारक क्षमता

बहुत बढ़ी अब सेना की शक्ति

मनोबल में भी उछाल है आया

 

ईंधन क्षमता 17सौ किलोग्राम

दो इंजन वाला लड़ाकू विमान

परमाणु बम गिराने में है सक्षम

राफेल वायुसेना को रास आया

 

मछली की आंख पे लक्ष्य साधे

मिनट में 60 हजार फुट फाँदे

मारक विमान वाकई में अनूठा

तभी तो चीन व पाक घबराया

 

फ्रांस से चल अंबाला बेस आए

छत्तीस विमान में से पाँच पाए

एयरचीफ मार्शल भी वहाँ पर

सब की जुबां पर राफेल छाया

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *