पहले नमस्ते ट्रम्प किया था
अब नमस्ते करोना कहो ना
भारतीय संस्कृति अपनाओ
और हाथ मिलाना छोड़ो ना
यज्ञ मिल कर रोज रोजाना
अब हर घर घर मे करो ना
हाथो को ख़ूब अच्छा धोना
साफ सफाई ध्यान धरो ना
आयुर्वेद चिकित्सा को धारो
योग को जीवन मंत्र करो ना
इम्युनिटी क्षमता को बढ़ाओ
रोगों को बाय बाय कहो ना
गर कुछ लक्षण नजर आए
अस्पताल का रुख करो ना
अपने को सबसे अलग करो
मुँह पर मास्क तुम ढको ना
घबराना नही गर पीड़ित हो
हारोगे नही संकल्प करो ना
पहले नमस्ते ट्रम्प किया था
अब नमस्ते करोना कहो ना